हम सभी चाहते हैं कि हमारे पास कभी धन की कमी ना हो और धन धन्य के भंडार भरे रहे। लेकिन कई बार सब कुछ हमारे मुताबिक नहीं होता है और हमें अपनी मेहनत का उचित फल नही मिल पाता है। ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपके द्वारा की गई गलतियां ही इन चीजों का कारण हो सकती है। अगर मां लक्ष्मी रूठ जाए तो आपको धन धान्य की प्राप्ति नहीं होगी। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को ही समर्पित है। इसलिए आपको इस दिन कुछ काम करने से बचने चाहिए वरना माँ लक्ष्मी नाराज होगी और आपका आर्थिक नुकसान भी होगा।

स्त्री का अपमान न करें
स्त्री को लक्ष्मी का अवतार बताया गया है। इसलिए सिर्फ शुक्रवार ही नहीं, किसी भी दिन आपको कभी किसी ​स्त्री को अपमानित नहीं करना चाहिए। जिस घर में स्त्री का अपमान होता है वहां पर ना तो मा लक्ष्मी की कृपा होती है और ना ही अन्य देवताओं की। इस से धन का नाश भी होता है।

उधार का लेन-देन न करें
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है जिन्हे धन की देवी कहा जाता हैं। इसलिए संभव हो तो शुक्रवार के दिन किसी व्यक्ति को धन देने और उससे धन उधार लेने से परहेज करें। इस से आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

किसी को न दें ये चीजें
शुक्रवार के दिन भूल कर भी किसी को चीनी नहीं देनी चाहिए। कहा जाता है कि चीनी का संबन्ध शुक्र और चंद्र दोनों से है। इस से शुक्र कमजोर होता हैऔर चंद्र भी प्रभावित होता है। ऐसे में आपको आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

गंदगी न रखें
जिस घर में गंदगी होती है, वहां माता लक्ष्मी कभी नहीं टिकतीं। इसलिए घर में हमेशा साफ़ सफाई रखनी चाहिए। स्वच्छता सिर्फ शुक्रवार के दिन ही नहीं, बल्कि हर दिन रखनी चाहिए। इस से बीमारियां दूर होती है और मां लक्ष्मी का भी वास होता है।

क्या करें
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का नारायण के साथ पूजन करें। अगर ये पूजन पति और पत्नी दोनों मिलकर करते हैं तो और भी अच्छा है। पूजा के दौरान श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें, साथ ही भगवान लक्ष्मी नारायण को खीर या दूध से बनी किसी अन्य चीज का भोग लगाएं।

Related News