इंटरनेट डेस्क। हर साल जुलाई से अगस्त के बीच हिन्दू धर्म का सबसे पवित्र महीना सावन मनाया जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में भक्तगण उनको प्रसन्न करने के लिए अलग अलग पूजाओं का आयोजन करते है, उपवास रखते है और उनको कई चीज़ें भेंट करते है। लेकिन इस महीने में शिव जी के अलावा अन्य देवी देवताओं की पूजा करने का भी उतना ही महत्व है। आप सावन के महीने में दिन के अनुसार इन देवी-देवताओं की पूजा कर के शुभ फल प्राप्त कर सकते है -

साल के दूसरे सोमवार की तरह ही सावन के सोमवार भी भगवान शिव को ही समर्पित है। अपनी सभी मनोकामना पूरी करने के लिए इस दिन आप उपवास रख सकते है, शिव जी का रुद्राभिषेक कर सकते है और शिव जी को प्रसन्न करने के लिये अन्य उपाय अपना सकते है।

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है लेकिन सावन में मंगलवार के दिन आप अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए माँ गौरी की पूजा कर सकते है।

शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में आने वाले सभी बुधवार भगवान विष्णु या कृष्ण के अवतार विठ्ठल को समर्पित हैं। इस दिन शिव के साथ उनकी पूजा करना आपके घर में प्यार, सम्मान और समृद्धि लेकर आता है।

सावन में गुरुवार के दिन आपको बुध और गुरु ग्रहों की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान आपको सुबह उन्हें जल चढ़ाना चाहिए। अगर आप इन ग्रहों को प्रसन्न करना चाहते है तो आपको इस महीने के दौरान शराब और मांसाहार के सेवन से दूर रहना चाहिए।

आपको सावन के महीने में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी और तुलसी की पूजा करनी चाहिए। आपको रोजाना शाम को लक्ष्मी जी की आरती करनी चाहिए और उनकी मूर्ति के सामने दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा आपको रोजाना तुलसी के पौधे के सामने भी दीपक जलाना चाहिए।

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। सावन के महीने में आपको शनि देव के मंदिर जाकर उन्हें काले तिल और सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए।

आमतौर पर रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। आपको प्रत्येक रविवार सूर्यदेव को जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में सूर्य देव की स्थिति भी अच्छी होती है।

Related News