दिवाली सेलिब्रेशन को लेकर कई तरह की प्लानिंग पहले से ही शुरू हो जाती है। हम इस त्यौहार के दौरान अपने घरों को सजाते हैं और साफ सफाई भी करते हैं। लंबे समय तक सफाई करने के बाद परिवार अब अपने घरों को सजाने के लिए तैयार है। दिवाली के दिन लोग रंगोली भी बनाई जाती हैं। आज हम आपके लिए रंगोली के कई डिजाइन लेकर आए हैं जिन्हे आप ट्राई कर सकते हैं। इस से आपका घर बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा।


1. फूलों की रंगोली

अगर आप रंगों और स्केचिंग की परेशानी से बचना चाहते हैं तो फूलों से भरी रंगोली बनाना सबसे अच्छा तरीका है। ज्यादातर लोग गेंदे के फूलों को उनके शानदार, विशिष्ट रंग और पंखुड़ी के आकार के कारण चुनते हैं। आप दूसरे फूलों को भी चुन सकते हैं।

2. दीयों के साथ रंगोली

अपनी रंगोली को और अधिक खूबसूरत बनाने के लिए आप अपने बेसिक डिजाइन में दीये भी ऐड कर सकते हैं।

3. मिरर रंगोली

मिरर रंगोली बनाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन एक बार पूरा होने के बाद, ये बेहद ही आकर्षक लगती हैं। एक रंगोली पैटर्न को सोचें और उस हिसाब से अपने लिए मिरर चुनें। रिक्त स्थान को रंगों और फूलों से भरें, फिर साधारण मिट्टी के दीयों से लुक को पूरा करें।

4. एक्रिलिक रंगोली

ऐक्रेलिक रंगोली के साथ काम करना सबसे आसान है क्योंकि आप बाजार में तैयार ऐक्रेलिक रंगोली को उचित मूल्य पर खरीद सकते हैं और वे देखने में बहुत खूबसूरत हैं!

5. रंगों वाली रंगोली

यह सभी रंगोली डिज़ाइनों में सबसे आम है, और इसके लिए कई रंगों की आवश्यकता होती है। एक पैटर्न बनाएं और इसे स्केच करना शुरू करें। ये आपके घर को बेहद ही आकर्षक लुक देगी।

Related News