आज के समय डायबिटीज की बीमारी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। कई लोगों को इस बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि इस बीमीरी से पीडि़त व्यक्ति को किन फलों का उपयोग करना फायदेंमद होता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज की बीमारी से पीडि़त लोगों के लिए कीवी फल लाभकारी होता है। इसी कारण मधुमेह रोगियों को इस फल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

सेब डायबिटीज के मरीजों लिए सही है। इसमें फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है। डायबिटीज के मरीजों को प्रतिदिन सौ ग्राम सेब खाना लाभदायक होता है।

पपीता में भी कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसी कारण तो डायबिटीज रोगियों को पपीता खाने की सलाह दी जाती है। इन फलों का सेवन करने से उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ये डायबिटीज में उनके लिए फायदेमंद भी है।

Related News