दिवाली से 2 दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है,इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी, यानि धनतेरस 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी, लोग बहुत दिन पहले से ही इन त्योहारों की तैयारियां शुरु कर देते हैं,इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और इस दिन देवी लक्ष्मी और कुबेर जी की भी पूजा की जाती है,इस दिन घर के लिए बर्तन और ज्वैलरी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है,इसके अलावा नई चीजों को खरीदना भी शुभ माना जाता है इसके साथ ही इस दिन कुछ ऐसी चीजें बना सकते हैं जिन्हें खाने से गुडलक आता है ऐसा माना जाता है,इन चीजों का सेवन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है, आइये जाने इन चीज़ो के बारे में
1.गेहूं के आटे का हलवा-धनतेरस के दिन आटे का हलवा बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है,इस हलवा को दूध, देसी घी, शक्कर और गेंहू के आटे का इस्तेमाल करके बनाया जाता है.,इससे देवी लक्ष्मी को भोग लगाया जाता है, ऐसा मन जाता है की इससे देवी लक्ष्मी खुश होती है।


2.बूंदी के लड्डू-बूंदी के लड्डू भगवान गणेश को भी बहुत प्रिय हैं,इन लड्डुओं को कई शुभ अवसरों पर बनाया जाता है तो आप धनतेरस के दिन बूंदी के लड्डू बना सकते हैं और देवी लक्ष्मी को बूंदी के लड्डू का भोग लगा कर सबको प्रसाद बात सकते है।
3.गुड़ की खीर-धनतेरस के दिन आप देवताओं को गुड़ की खीर का भोग लगा सकते हैं,इसे दूध, गुड़ और चावल आदि का इस्तेमाल करके बनाया जाता है, और बता दे की गुड़ की खीर बहुत स्वादिष्ट होने के साथ बहुत हेल्दी भी होती है।


4.नैवेद्य-धनतेरस के दिन आप देवी लक्ष्मी को नैवेद्य का भोग लगा सकते हैं,इसे खाना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसमें नारियल, मिशरी, गुड़ और फल आदि शामिल होते हैं,महाराष्ट्र में नैवेद्य को सूखे धनिए और गुड़ से बनाया जाता है।
5.धनिया-धनतेरस के दिन झाड़ू, ज्वैलरी, बर्तन और धनिया खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है,ऐसा माना जाता कि इस दिन धनिया खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है और ये आपके भाग्य को संवारने का काम करता है।


6.पंचामृत-पंचामृत को पांच चीजों से बनाया जाता है,इसमें शहद, दही, दूध, घी और चीनी आदि शामिल है,धनतेरस के दिन शाम को पंचामृत से देवों की पूजा के दौरान भोग लगाएं, भोग के बाद इस प्रसाद को खुद ग्रहण करें और सबको बांटें, ये भी बहुत सुबह मन जाता है।

Related News