धनतेरस का त्यौहार भारत में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। ये त्यौहार दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन लोग सोना चांदी खरीदते हैं। इसके अलावा लोग कई अन्य चीजों की खरीदारी भी करते हैं। इस दिन कई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको कौन कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए।

धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इस झाड़ू से घर में झाड़ू लगाने से गरीबी, दुख और स्वास्थ्य समस्याओं के साथ साथ वित्तीय परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

अगर आप नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो भी उसके लिए धनतेरस का दिन बेहद ही खास होता है। इस दिन आप नए व्हीकल खरीद सकते हैं।

इसके अलावा धनतेरस के दिन घरेलू और निजी इस्तेमाल के इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीदे जा सकते हैं। धनतेरस के दिन ये सामान खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है।

इस दिन आप चांदी, तांबे और पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा सोने या चांदी के लक्ष्मी और गणेश जी के सिक्के खरीदना भी बेहद ही शुभ होता है।

Related News