धनतेरस के त्यौहार से दिवाली के 5 दिनों तक चलने वाले त्यौहार की शुरुआत होती है। ये पर्व कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन आप धन और समृद्धि के लिए कुछ उपाय भी कर सकते हैं। इस दिन सोना चांदी और कई अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं। इन चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है।

पांच देवताओं की पूजा - धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर, लक्ष्मी, यमराज और गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस से आपको धन संबंधी लाभ होगा। इस से आपके लिए धन के अवसर भी आएँगे।

गोमती चक्र लाइन- इस दिन शुभ मुहूर्त में 11 गोमती चक्र ले आएं। इसके बाद इसके ऊपर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें। इस से घर में हमेशा धन धान्य रहेगा।

दीपदान - इस दिन यमराज के निमित्त जिस भी घर में दीपदान किया जाता है वहां कभी अकाल मृत्यु नहीं होती है।

दान करें - धनतेरस के दिन आपको बताशा, चीनी, चावल, खीर, सफेद कपड़ा या अन्य सफेद चीजें आपको दान करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको धन की कमी नहीं होगी।

बहीखातों को करें नया - इस दिन बहीखातों और लेखा-जोखा की पूजा करें। इस दिन से नए काम शुरू करें और कुछ नया करने का संकल्प लें।

Related News