धनतेरस के दिन सोने-चांदी समेत कई चीजों की खरीदारी की जाती है। लेकिन आज हम आपको सोने चांदी के अलावा उन 6 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे आपको धनतेरस के दिन खरीदना चाहिए। इन चीजों को धनतेरस के दिन घर पर लाना बेहद ही शुभ होता है।

गोमती चक्र- भगवान विष्णु ने स्वयं देवी लक्ष्मी को गोमती चक्रों का उपहार दिया था। इसलिए आपको धनतेरस पर इसे खरीदना चाहिए। अगर आप इसे खरीदेंगे तो ये देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करेगा। ये बुरी नजर को दूर करता है और वित्तीय नुकसान को दूर करता है।

झाड़ू- धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदनी चाहिए और इसका इस्तेमाल भी करना चाहिए। इस से घर से गरीबी, दुख, बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ वित्तीय समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलेगा।

श्री यंत्र - ये नवयोनी चक्र के रूप से जाना जाता है। श्री यंत्र के बारे में माना जाता है कि ये धन और भाग्य को आकर्षित करता है।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम - अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदना चाहते हैं तो उन्हें आपको धनतेरस के दिन खरीदना चाहिए। इसमें फ्रिज, फोन और लैपटॉप आदि शामिल है।

धनिया - धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ये समृद्धि का भी प्रतीक होता है। पूजा के दौरान धनिया के बीज मां लक्ष्मी को अर्पित करें और उसके बाद इसे तिजोरी में रखें।

Related News