दिवाली का त्यौहार हिन्दुओं के लिए एक खास त्यौहार हैं और इसका इंतजार वे कई दिनों पहले से ही करने लगते हैं। दिवाली का त्यौहार 5 दिनों तक मनाया जाता है जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इसके बाद छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदोज होता है। धनतेरस में घर के लिए कोई ना कोई नई चीज खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जिस वस्तु की खरीदारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। इसलिए सोच समझ कर खरीदारी करना जरूरी है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको धनतेरस के दिन किन वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए।

लोहा या लोहे का कोई सामान


धनतेरस के दिन कोई भी लोहे का सामान ना खरीदें। आपको सोना चांदी आदि की खरीदारी करनी चाहिए। लेकिन आप यदि कुछ लोहे का लेना ही चाहते हैं तो लोहे का बर्तन आप खरीद सकते हैं।

काले रंग की वस्तुएं


हिन्दू मान्यताओं में वैसे भी काले रंग को अशुभ बताया गया है। आपको धनतेरस पर काले रंग की वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। भले ही वो कपड़े ही क्यों ना हो। इसके बजाए आप लाल या पीले रंग का कपड़ा या सामान ले सकते हैं।

धारदार हथियार


धनतेरस के दिन चाकू, कैंची या ऐसे ही कोई धारदार चीजें खरीदने से बचें। ये दुर्भाग्य की निशानी होती है। इसलिए भूल कर भी धारदार वस्तुएं ना खरीदें।

किस राजा ने अपनी मां से ही शादी कर ली थी, जानिए

नकली सोना


वो मुस्लिम सम्राट जो भीख मांगकर करता था गुजारा! जानिए

बहुत से लोग धनतेरस के दिन नकली सोना खरीद लाते हैं। लेकिन इसे भी दुर्भाग्य की निशानी कहा जाता है।

तेल


धनतेरस और दिवाली दोनों ही रोशनी का त्योहार माना जाता है। दोनों ही दिन घर में दीए जलाए जाते हैं। ये दीए देशी घी के हों तो ज्यादा अच्छे। धनतेरस के दिन तेल खरीदना भी अशुभ माना जाता है। इसलिए दिवाली से चार-पांच दिन पहले ही तेल खरीद कर रख लें।

Related News