देव दीपावली के दिन पूजा पाठ का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों को धन, ऐश्वर्य और भाग्य के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। वेद-पुराणों में यह भी बताया गया है कि इस विशेष अवसर कुछ उपाय अथवा कार्य करने से भक्तों को कई गुना लाभ मिलता है। आइए जानते हैं किन-किन उपयों से मिलता है व्यक्ति को लाभ।

देव दीपवाली पर जरूर करें ये काम

देव दीपावली के दिन गंगा में स्नान का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार देव दीपावली के दिन गंगा जी में स्नान करने से आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति पुण्य का भागीदार होता है। ऐसा अगर सम्भव नहीं है तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

देव दीपावली के दिन माता तुलसी की भी विशेष पूजा की जाती है। इस दिन घर पर तुलसी का पौधा लगाने से भी व्यक्ति को लाभ मिलता है। इसके साथ शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि इस दिन तुलसी की 11 पत्तियों से बनी माला भगवान विष्णु को अर्पित करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

करें पीले रंग का वस्त्र धारण- देव दीपावली के दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह रंग माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को सबसे प्रिय है। साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार पर तोरण जरूर लगाएं।

Related News