कोरोना काल में कई उल्कापिंड पृथ्वी के नजदीक से गुजर चुके हैं जिनके पृथ्वी के टकराने से तबाही मच सकती थी और इनके गुजरने पर नासा की नजरें इन्ही पर रहती है। अब एक बार फिर नासा ने बताया है कि 21 अगस्त यानी आज पृथ्वी के बेहद नजदीक से विशालकाय उल्कापिंड टकरा सकता है। ये आकार में दुबई के बुर्ज खलीफा से भी बड़ा उल्कापिंड है ये शनिवार को पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा।

नासा ने दी चेतावनी
नासा के रिकार्ड्स के मुताबिक, ये उल्कापिंड एक हजार पत्थरों का समूह है और इसे “2016 AJ193” नाम दिया गया है। ये उल्कापिंड पृथ्वी की तरफ 58 हजार 538 mph की स्पीड से बढ़ रहा है। इसलिए नासा इस पर अपनी नजर गड़ाए हुए है। इसकी स्पीड भी बढ़ती जा रही है। उसके हिसाब से उल्कापिंड पृथ्वी से आज यानी 21 अगस्त को पृथ्वी से टकराएगा। ये शनिवार को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट में ये पृथ्वी से टकरा सकता है।

एफिल टावर से भी है बड़ा
नासा ने कहा कि इस उल्कापिंड की लंबाई चौड़ाई दुबई के बुर्ज खलीफा से भी बड़ी है। इस पत्थर पर साइंटिस्ट्स की नजर जनवरी 2016 से थी। तभी से इसने पृथ्वी की तरफ रुख कर लिया था। अब ये फिर से पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरने वाला है। सइंटिस्ट्स का कहना है कि अगर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से पत्थर पर असर हुआ तो ये धरती से टकरा सकता है।

Related News