हमारा देश एक मात्र ऐसा देश है जिसमे अलग - अलग परम्पराऐं और संस्कृतियों का एक साथ निवास है।
यहां के गांव और शहर आप में अपनी एक अलग पहचान लिए हुए है। हर धर्म व भाषा के लोग मिल-जुलकर रहते है। यहां कुछ शहरों के नाम
मुस्लिम शासकों के तो कुुछ हिंदू पौराणिक पात्रों के आधार पर रखें गए है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही शहरों के बारे मे जिनके नाम हिंदू देवी- देवताओं व पौराणिक ग्रंथों में वर्णित राक्षसों के नाम पर रखें गये है इनकी जानकारी दे रहे है।
मैसूर शहर
मैसूर शहर का नाम भी इसी तरह रखा गया है। हिन्दू धर्म के अनुसार राक्षस महिषासुर के नाम पर मैसूर शहर का नाम रखा गया है। तिरुवनन्तपुरम शहर
तिरुवनन्तपुरम शहर का नाम भगवान पधनाभस्वामी के प्रमुख देवता अनंत भगवान के नाम पर तिरुवनन्तपुरम रखा गया है।
मुंबई शहर
प्रसिद्ध शहर मुंबई का नाम भी कुछ इसी तरह रखा गया है। इस शहर में प्रसिद्ध मुंबा देवी के नाम पर रखा गया है। मुंबा देवी ये अम्बा माता के रूप को ही

हरिद्वार शहर
हरिद्वार का अर्थ है हरि का द्वार यानी भगवान तक पहुंचने का दरवाजा। हरिद्वार को चार धामों का प्रवेश द्वार माना गया है। इसलिए इस शहर को हरिद्वार कहा जाता है।
शिमला
हिमाचल राज्य की राजधानी शिमला का नाम कालिका देवी के अवतार श्यामला देवी के नाम पर रखा गया है। जिसे बाद में शिमला किया गया।
पंजाब का जलंधर
पंजाब में जलंधर शहर काफी मशहूर है। इस शहर का नाम लक्ष्मी माता के साथ समुद्र मंथन से जालंधर निकला था। इसलिए इस शहर का नाम जलंधर निकाला गया है।

हिमाचल का मनाली
कहा जाता है कि हिमाचल का मनाली शहर मनु स्मृति लिखने वाले ऋषि मनु के नाम पर रखा गया है।

इंदौर शहर
बता दे कि इंदौर का नाम पहले इंदूर था। जो कि ब्रिटिश काल में बदल दिया गया। कहा जाता है कि ये नाम भगवान
इंद्रेश्वर के नाम पर रखा गया है।
चंडीगढ़ शहर
चंडीगढ़ का शाब्दिक अर्थ देवी चंडी का किला कहा जाता है। चंडीगढ़ का नाम इसी माता के योद्धा स्वरूप चंडी देवी के नाम पर रखा गया है।

Related News