दीपिका-रणवीर की कोंकणी रीति रिवाज में शादी के बंधन में बंध गए है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। रणवीर-दीपिका ने इटली की लेक कोमो में शादी की। शादी के पहले दिन व्हाइट -गोल्डन थीम रखी गई थी। जीसमे हर कोई इसी कलर के ऑउटफिट में नज़र आये। पूरा परिवार व्हाइट -गोल्डन थीम में रंगा हुआ था।

सोशल मीडिया में रणवीर और दीपिका की तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साफ नजर आ रहे है। जहां दीपिका व्हाइट और गोल्डन कलर के लहंगा के साथ कुंदन ज्वैलरी पहने हुए है। लहंगे में गोल्डन एंब्राइडी वर्क किया हुआ है। इसके साथ ही बालों में 'बन' के साथ फूल लगाए हुए है। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

वहीं रणवीर सिंह व्हाइट कलर के शेरवानी में नजर आ रहे है। अभी यह बात सामने नहीं आईं है कि आखिर दोनों ने किस फैशन डिजाइनर के कपड़े पहने है। और साथ ही रणवीर क्लीन सेव में नज़र आये।

Related News