दीपिका पादुकोण साड़ी में कई बार नजर आई हैं और इस ऑउटफिट में दीपिका बेहद खूबसूरत भी लगती हैं। दीपिका निश्चित रूप से जानती हैं कि कैसे अपने भारतीय पहनावे को पहन कर भीड़ में सबसे अलग दिख कर लोगों पर एक छाप छोड़ी जा सकती है। दीपिका पादुकोण कई मौकों पर बनारसी साड़ी में देखी गई है। आज हम आपको दीपिका के बेस्ट साड़ी लुक के बारे में बताने जा रहे हैं। आप इन फोटोज पर नजर डाल सकते हैं।

दीपिका पादुकोण सब्यसाची की रेड एंड क्रीम स्ट्रिप्ड साड़ी में

दीपिका अपने फैंस के बीच फैशन स्टेटमेंट पेश करने के लिए जानी जाती है। दीपिका सब्यसाची की रेड एंड क्रीम स्ट्रिप्ड साड़ी में बुध्द आकर्षक नजर आ रही हैं। यह सुपर-कंफी लुक में से एक है जिसे कोई भी स्टाइल में कैरी कर सकता है। आप इस साड़ी को फुल स्लीव हाई नेक ब्लाउज के साथ या स्पेगेटी ब्लाउज के साथ इसे भी ट्राई कर सकती हैं।

दीपिका पादुकोण मरोरी बॉर्डर के साथ हेरिटेज बनारसी साड़ी में

दीपिका ने इस खूबसूरत गुलाबी साड़ी को एक समारोह में पहना था जहाँ उनके पिता और बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण को भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा "लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड" से सम्मानित किया गया। दीपिका समारोह में किसी खूबसूरत गुड़िया से कम नहीं लग रही थीं। लड़कियां दीपिका की इस लुक को कैरी कर के भी आकर्षक नजर आ सकती हैं।

दीपिका पादुकोण सब्यसाची की क्रीम टिशू साड़ी में

दीपिका कीयह क्रीम टिशू साड़ी किसी रॉयल ऑउटफिट के समान नजर आ रही है। दीपिका इस साड़ी में खूबसूरत परी के समान नजर आ रही है। इसके साथ दीपिका ने एक नैकलेस भी कैरी किया।

दीपिका पादुकोण की रॉ मैंगो साड़ी

दीपिका का ये लुक भी बेहद दमदार है। मेकअप को मिनिमल रखते हुए दीपिका ने इसके साथ नैकलेस और ईयररिंग्स भी कैरी किए हैं। वे कितनी खूबसूरत लग रही है ये हमें बताने की जरूरत नहीं है।

दीपिका पादुकोण के सब्यसाची उदयपुर कलेक्शन में

फ्लोरल प्रिंट साड़ी में दीपिका बेहद आकर्षक दिख रही है। आप इस लुक को कहीं भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। तो आपकी उनके लुक के बारे में क्या राय है? हमें कमेंट्स के माध्यम से जरूर बताएं

Related News