दोस्तों, आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष बुधवार के दिन 7 नवंबर को दीपावली का पर्व है। इस दिन लोग रात में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। हिंदू धर्मग्रंथों में मां लक्ष्मी के 12 नाम बताए गए हैं, जिनका पाठ करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न हो जाती हैं। इसे श्री लक्ष्मी द्वादशनाम स्तोत्रम कहा गया है।

श्री लक्ष्मी द्वादशनाम स्तोत्रम् इस प्रकार है

ईश्वरीकमला लक्ष्मीश्चलाभूतिर्हरिप्रिया।

पद्मा पद्मालया सम्पद् रमा श्री: पद्मधारिणी।।

द्वादशैतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्य य: पठेत्।

स्थिरा लक्ष्मीर्भवेत्तस्य पुत्रदारादिभिस्सह।।

इस स्तोत्र का अर्थ है कि अगर ईश्वरी, कमला, लक्ष्मी, चला, भूति, हरिप्रिया, पद्मा, पद्मालया, संपद्, रमा, श्री, पद्मधारिणी नामों के साथ मां लक्ष्मी की पूजा की जाए तो जातक को धन की प्राप्ति होती है।

ईश्वरी

चूंकि देवताओं में भगवान विष्णु को श्रेष्ठ कहा गया है। चूंकि वही ईश्वर हैं, ऐसे में उनकी पत्नी होने से लक्ष्मी जी को ईश्वरी कहा गया है।

कमला

बता दें, मां लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं, इसलिए इनका एक नाम कमला भी है।

लक्ष्मी

लक्ष्मी का शाब्दिक अर्थ है- संपत्ति, धन और शोभा। ये सभी मां लक्ष्मी के अधीन है।

चला

मान्यता है कि देवी लक्ष्मी चंचला हैं, वह किसी एक जगह नहीं टिकती हैं। इसलिए उनका नाम चला भी है।

भूति

भूति से अभिप्राय है- वैभव और सुख। यह दोनों ही मां लक्ष्मी के अधीन हैं। ऐसे में मां लक्ष्मी का एक नाम भूति भी है।

हरिप्रिया

भगवान विष्णु की पत्नी होने कारण यह हरिप्रिया के नाम से मशहूर हैं।

पद्मा

कमल का एक नाम पद्य है। चूंकि मां लक्ष्मी को कमल बहुत प्रिय है, इसलिए उनका नाम पद्या भी है।

पद्मालया

पद्मालया का मतलब होता है कमल की देवी। यानि कमल पर विराजमान होने वाली देवी।

सम्पद्:

सम्पद्: का मतलब होता है संपदा, संपत्ति, धन-दौलत आदि। ये सभी चीजें मां लक्ष्मी के अधीन हैं, इसलिए उनका एक नाम यह भी है।

रमा

रमा का अर्थ है सुंदर। मां लक्ष्मी में यह सभी गुण विद्यमान होते हैं, इसलिए इन्हें रमा कहा गया है।

पद्मधारिणी

पद्मधारिणी का मतलब होता है कमल धारण करने वाली। चूंकि मां लक्ष्मी अपने हाथ में कमल धारण करती हैं, इसलिए इन्हें पद्मधारिणी कहा गया है।

श्री

श्री शब्द का अर्थ होता है- शुभ, योग्य, शोभा, सरस्वती और कांति। ये सभी गुण देवी लक्ष्मी के ही हैं।

Related News