लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों मीठी नीम को ही आम भाषा में करी पत्ता कहा जाता है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि आमतौर पर मीठी नीम (करी पत्ता) के पत्तों का प्रयोग खाद्य पदार्थों में छौंक लगाने के लिए किया जाता है, इससे उनका स्वाद बढ़ जाता है। दोस्तों करी पत्ते के सेवन से कई गंभीर समस्याएं भी समाप्त हो जाती है। आयुर्वेद के अनुसार करी पत्ता का उपयोग करने पर हमें कई प्रकार के स्वास्थ्य फायदे मिलते हैं, आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.दोस्तों मोतियाबिंद के कारण हमारी आंखों की रोशनी कम हो जाती है और हमें धुंधला दिखाई देने लगता है। मोतियाबिंद की समस्या होने पर मीठी नीम के कुछ ताजे पत्ते का रस निकालकर इसे काजल की तरह आंखों में लगाने पर मोतियाबिंद में लाभ होता है।

2.दोस्तों मुंह के छाले की समस्या होने पर मीठी नीम के पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारा करने पर मुंह के छालों में राहत महसूस होगी और धीरे-धीरे यह समाप्त हो जाएंगे।

3.आयुर्वेद के अनुसार उल्टी की समस्या होने पर मीठी नीम के 5-10 पत्तों को पानी के साथ पीसकर पीने पर उल्टी रुक जाती है।

4.अगर आपके पेट में कीड़े हो गए हैं तो रोजाना 10 से15 मिली मीठी नीम पत्ते का रस पीने पर पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे।

Related News