दही के बिना कोई भी डाइट प्लान पूरा नहीं होता है। दही पाचन में सुधार करता है और वजन नियंत्रण में मदद करता है। दही वजन घटाने के साथ-साथ कंट्रोल करने में भी मदद करता है। दही का कैल्शियम घटक कोशिकाओं में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकता है। यदि हानिकारक कोलेस्ट्रॉल का निर्माण बढ़ता है, तो मोटापा और उच्च रक्तचाप की समस्याएँ बढ़ने की संभावना होती है।

दही कई लोगों के दैनिक आहार का हिस्सा है। कुछ लोग इसे चीनी के साथ और रायते के रूप में भी खाना पसंद करते हैं। दही के स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। दही को लेकर कई भ्रांतियां हैं। जैसा कि लोग सोचते हैं... दही ठंडी होती है इसलिए लोग सर्दियों में दही खाने से डरते हैं। हालांकि आयुर्वेद के अनुसार दही स्वभाव से गर्म होता है। तो यह सर्दियों में आपके शरीर को फायदा पहुंचाता है।

आप खाने के साथ या बाद में एक कटोरी दही खा सकते हैं या इसे खाना पकाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फल या सब्जी का सलाद दही के साथ मिलाया जा सकता है। दही के साथ आप खीरा, टमाटर, प्याज, बूंदी या आलू का रायता खा सकते हैं. आप इसमें पुदीना या धनिया भी डाल सकते हैं।


वहीं, दही के पोषक तत्वों की बात करें तो दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी-2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसलिए अगर दही को अपने दैनिक आहार में शामिल किया जाए तो आपकी सेहत भी अच्छी हो सकती है।

Related News