इन दिनों दुनिया भर में एक चीज ने लोगो को बड़ा ही परेशान कर रखा है और उसे हम सभी लोग कोरोना के नाम से जानते है, जिस तरह से ये बीमारी लोगो के बीच में बढ़ी और फिर उनके ऊपर हावी तक हो गयी वो अभी चिंता का विषय रहा, लेकिन आपको बात दे 100 साल पहले कोरोना वायरस से भी खतरनाक बीमारी फैली थी। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्लू का प्रकोप बढ़ा था। जिसे स्पेनिश फ्लू महामारी के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमारी गंदगी के कारण बहुत तेजी से फैली थी।

इस बीमारी की वजह से बहुत सारे लोग मारे गए। माना जाता है कि स्पेनिश फ्लू से पांच से दस करोड़ के बीच लोग मारे गए थे। दुनिया में उसके बाद भी कई महामारियां फैलीं लेकिन इतनी घातक और व्यापक कोई और महामारी नहीं रही।

इस बीमारी से प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती थी और फिर लोग बच नहीं पाते थे। इस बीमारी से दूसरे देश कम प्रभावित हुए। क्योंकि उस समय हवाई यात्रा की शुरुआत हुई थी। लोगों ने इस बीमारी से बचने के लिए बहुत प्रयास किए लेकिन नहीं बच पाए। स्पेनिश फ्लू महामारी से बहुत कुछ सीखने को मिला। जैसे कोरोना वायरस भी बहुत खतरनाक है।


Related News