कोरोनावायरस से बुरी दुनिया का बुरा हाल है। लोग बचने के लिए मास्क, हैंडसेनेटाइजर आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन बाजारों में मास्क आदि की शॉर्टेज हो गई है। आज हम आपको घर पर ही मास्क बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जो बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है।

आनन्द महिंद्रा के इस ट्वीट में एक वीडियो की छोटी सी क्लिप दिखाई जा रही है। इसमें एक लड़की टिशू पेपर से मास्क बनाती दिख रही है। इस मास्क को बनाने के लिएटिशू पेपर रोल, दो रबर बैंड और एक स्टेपलर का इस्तेमाल किया गया है।

आनंद महिंद्रा ने क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है। "वोइला। मास्क की कोई कमी नहीं है और मुझे लगा कि भारतीय जुगाड़ के उस्ताद हैं।"

अगर आप भी ऐसा मास्क बनाना चाहते हैं तो बना सकते हैं लेकिन आप इसे एक ही बार इस्तेमाल कर सकते हैं उसके बाद आपको फिर से मास्क बनाना होगा। लेकिन इमरजेंसी में आप इस मास्क को कहीं भी बैठकर आसानी से बना सकते हैं।

Related News