लाइफस्टाइल डेस्क। सफेद मूसली कई बेहतरीन फायदे के लिए जानी जाती है। सफेद मूसली का इस्तेमाल आमतौर पर आयुर्वेदिक औषधियों में किया जाता है, क्योंकि यह कई औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है। आज हम आपको सफेद मूसली के सेवन से होने वाले कमाल के स्वास्थ्य फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार सफेद मूसली का चूर्ण बनाकर प्रतिदिन 2 से 4 ग्राम सफेद मूसली के चूर्ण में बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर दूध के साथ सेवन करने से स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध की कमी नहीं होती है।

2.दोस्तों पेट में दर्द, खाना ना खाने की इच्छा और दस्त होने पर सफेद मूसली के कंद का चूर्ण बनाकर 1-2 ग्राम चूर्ण का पानी के साथ सेवन करने पर इन सभी समस्याओं में राहत महसूस होती है।

3.दोस्तों कुछ लोगों को पेशाब करते समय दर्द होने की समस्या होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मूसली की जड़ का चूर्ण बनाकर रोज 1-2 ग्राम सेवन करने पर फायदा होता है।

Related News