लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों मानसून में बारिश में भीगने और मौसम में बदलाव होने के कारण अक्सर लोग बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं, साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी लोगों को सामना करना पड़ता है। दोस्तो आयुर्वेद की मानें तो मानसून के मौसम में विशेष खाद्य वस्तुओं का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिस कारण इस मौसम में हम बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे कि मानसून में किन किन खाद्य वस्तुओं का सेवन करना चाहिए, ताकि आप इस मौसम में बीमारियों से दूर रह सके।

1.दोस्तो आयुर्वेद की मानें तो मानसून के मौसम में लौंग और काली मिर्च का सेवन करने से सर्दी, खांसी और कफ जैसी समस्याएं दूर रहती है।

2.दोस्तों मानसून के मौसम में हल्दी का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित होता है। आयुर्वेद के अनुसार मानसून के मौसम में हल्दी का सेवन करने पर शरीर को गर्माहट मिलती है, साथ ही इसके एंटी बैक्टीरियल व एंटी फंगल गुण हमें बीमारियों से दूर रखते हैं।

3.दोस्तों मानसून के मौसम में अदरक वाली चाय पीना भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

Related News