सिर्फ गर्म कपड़े पहन कर ही ठंड से नहीं बचा जा सकता बल्कि शरीर में अंदरूनी गर्मी होना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे जरुरी है कि हमें खान पान में जयादा ध्यान देना चाहिये , सर्दियों में यदि खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाए तो शरीर संतुलित रहता है और सर्दी कम लगती है।

गुड़: वैसे आप गुड़ का सेवन हर मौसम में कर सकते हैं वेकिन सर्दियों में यह स्वास्थय के लिए काफी फायदेमंद होता है। गुड़ की तासीर गर्म होती हैं, जिससे शरीर का तापमान ठीक रहता हैं जिससे ठंड ज्यादा महसूस नहीं होती।

बादाम-बादाम कई गुणों से भरपूर होते हैं। इसका नियमित सेवन अनेक बीमारियों से बचाव में मददगार है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है, जो सर्दियों में सबसे बड़ी दिक्कत होती है।

शहद--शरीर को स्वस्थ, निरोग और उर्जावान बनाए रखने के लिए शहद को आयुर्वेद में अमृत भी कहा गया है। सर्दियों में भोजन में शहद को जरूर शामिल करें। इससे पाचन क्रिया में सुधार होगा और इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ेगा।

बाजरा-कुछ अनाज शरीर को सबसे ज्यादा गर्मी देते है। बाजरा एक ऐसा ही अनाज है। सर्दी के दिनों में बाजरे की रोटी बनाकर खाएं।बाजरा में शरीर के लिए आवश्यक तत्व जैसे मैग्नीशियम,कैल्शियम,मैग्नीज, ट्रिप्टोफेन, फाइबर, विटामिन- बी, एंटीऑक्सीडेंट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

सरसों का साग: सर्दियों में सरसों का साग सिर्फ आपको स्वाद ही नहीं देता बल्कि स्वास्थ भी अच्छा रखता है क्योंकि इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।

Related News