लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों मानसून में हमें स्पेशल केयर और डाइट की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि मानसून में प्रतिरोधक क्षमता सबसे ज्यादा कमजोर होने लगती है जिस कारण अलग-अलग बीमारिया हमे घेरने लगती है। आयुर्वेद की मानें तो मानसून में रोजाना सोंठ और शहद का सेवन करने से कई बीमारियां दूर रहती है। आज हम आपको मानसून में सोंठ और शहद का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1.मानसून के मौसम में बारिश में भीगने के कारण खांसी जुकाम होने के चांसेस सबसे ज्यादा होते हैं। मानसून के मौसम में रोजाना सोंठ और शहद का सेवन करने से खांसी जुकाम की समस्या दूर रहती है।
2.मानसून में रोजाना सोंठ और शहद का सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होता है, जो बुखार सिर दर्द सहित कई बीमारियों को दूर रखता है।
3. मानसून में दूषित पानी होने के कारण पाचन शक्ति भी कमजोर होने लगती है। आयुर्वेद के अनुसार मानसून में रोजाना सोंठ और शहद का सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है।

Related News