नारियल का तेल त्वचा और बालों के लिए कितना फायदेमंद होता है ये बात हम जानते हैं। नारियल के तेल में फैटी एसिड, एंटिफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये आपके बालों को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है।

हम आपको बताने जा रहे हैं कि बालों की अलग अलग समस्याओं के लिए आप कैसे नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रूसी से बचाव – नारियल के तेल में मौजूद कई फैटी एसिड एंटी-डैंड्रफ एजेंट के रूप में काम करते हैं। इस से आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है। . आपको एक चम्मच नारियल तेल में गुनगुना पानी और एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाना है। इसे अच्छे से मिक्स कर स्कैल्प पर मालिश करें। इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें। इसका आपको तुरंत ही फायदा मिलेगा।

बालों की ग्रोथ के लिए – आप बाल बढ़ाने में भी नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का तेल ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। हर हफ्ते 2 या 3 बार 10-20 मिनट तक तेल से स्कैल्प पर मसाज करें। आप चाहे तो 2 चम्मच नारियल तेल में 4 बूंदें रोजमेरी एशेंशियल तेल मिला सकते हैं। बालों में 15 मिनट तक मसाज करने के बाद अपने बालों को गर्म तौलिये से ढक लें। इसे एक घंटा रख कर बाल धो लें।

स्प्लिट एंड्स को रोकें – नारियल का तेल विशेष रूप से बादाम के तेल के साथ मिला कर लगाने से आपको स्प्लिट एंड्स से छुटकारा मिल सकता है

सफेद बाल और गंजेपन का इलाज करता है – नारियल का तेल गंजापन और सफेद बालों को भी रोक सकता है। भृंगराज तेल को नारियल के तेल को साथ में मिला कर बालों में स्कैल्प पर लगाएं। इसे रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह अपने बालों को धो ले।

Related News