आपने नारियल की चटनी तो कई बार बाहर खाई होगी लेकिन बहुत से लोगों को इसे घर पर बनाने की रेसिपी के बारे में पता नहीं होता है। आज हम आपको नारियल दही चटनी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
कितने लोगों के लिए : 2 - 4
समय : 15 से 30 मिनट
मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री
1/2 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
4 टेबलस्पून भुनी हुई चने की दाल
4 टेबलस्पून दही
1/2 इंच अदरक
2 हरी मिर्च
10-12 करी पत्ता
1 टीस्पून राई
1 चुटकी हींग
नमक स्वदानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
पानी जरूरत के अनुसार

विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में दही को आपको अच्छे से फेंट लेना है।
- इसके बाद आपको ग्राइंडर जार में नारियल, अदरक, चना दाल, हरी मिर्च, नमक और पानी डालकर पेस्ट बना लेना है।
- चटनी को दही में डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- फिर आपको मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए फिर से रखना है।
- इसमें करी पत्ता, राई, और हींग डालकर हल्का भून लें।
- तड़के के भुनने के बाद इसे चटनी के ऊपर डाल दें।
- नारियल-दही की चटनी तैयार है।

Related News