PC: indiatv

इन दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड में खाने के लिए सिर्फ गर्म चीजों का ही मन करता है। आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करें। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को उनके भोजन में स्वस्थ और गर्म चीज शामिल करनी चाहिए। इसके लिए डाइट में बेसन को शामिल करना जरूरी है। सर्दियों में आप बेसन का हलवा बना सकते हैं। अगर आपको आरामदायक कंबल में बैठकर गर्म बेसन के हलवे का आनंद लेने का मौका मिले तो ठंड का मजा दोगुना हो जाता है। बेसन सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। बेसन का हलवा बनाना काफी आसान है और बच्चों को यह बहुत पसंद आएगा। हां बेसन का हलवा बनाने की विधि दी गई है।

बेसन का हलवा बनाने के लिए सामग्री:
बेसन का हलवा बनाने के लिए आपको 100 ग्राम बेसन की जरूरत पड़ेगी। आपको 100 ग्राम घी, 100 ग्राम चीनी और 400 मिलीलीटर दूध की भी आवश्यकता होगी। इसके अलावा, सजावट के लिए 10-12 कटे हुए बादाम, 10 कटे हुए काजू, 8-10 कटे हुए पिस्ता और स्वाद के लिए थोड़ा सा इलायची पाउडर का उपयोग करें।

बेसन का हलवा बनाने की विधि:

बेसन का हलवा बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें और धीमी आंच पर घी को पिघलने दें।
घी पिघलने पर इसमें सारा बेसन डाल दीजिए और मीडियम आंच पर बेसन को सुनहरा होने तक भून लीजिए।
भूनने के बाद बेसन का रंग बदल जाएगा और खुशबू आने लगेगी। बेसन को अच्छे से भूनने की एक और निशानी यह है कि वह घी छोड़ने लगता है।
बेसन भूनने में लगभग 15 से 20 मिनिट का समय लग सकता है, इसे मध्यम आंच पर भूनिये।
भूनने के बाद बेसन में चीनी डालकर 4-5 मिनिट तक चला लीजिए।
बेसन में चीनी मिलाकर भूनने पर हलवे का रंग बहुत सुन्दर लगता है।
आंच धीमी कर दें और बेसन के हलवे में धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें।
आपको बेसन को गाढ़ा होने तक पकाना है और चलाते हुए कलछी से किसी भी गांठ को तोड़ देना है।
जब बेसन हलवे जैसा गाढ़ा हो जाए तो इसमें सूखे मेवे डालें। इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर मिलाएं।
जब हलवा तैयार हो जाए तो परोसते समय इसमें इलायची पाउडर और 2 बड़े चम्मच घी डालें।
इसके ऊपर कुछ और काजू, बादाम और पिस्ता डालें, जिससे हलवा और भी स्वादिष्ट लगेगा।
आपका स्वादिष्ट बेसन का हलवा तैयार है। इसका आनंद लें।

Follow our Whatsapp Channel for latest News

Related News