मावा, कोको पाउडर और सूखे मेवे मिलाकर बनी चॉकलेट बर्फी बेहद ही टेस्टी होती है। इस से आप दिवाली पर अपनों का मुँह मीठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
कितने लोगों के लिए : 2 - 4
समय : 30 मिनट से 1 घंटा
मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री
2 1/2 कप मावा
1 टेबलस्पून गुलाब जल
3 टेबलस्पून चीनी
2 टेबलस्पून कोको पाउडर
1 टीस्पून इलायची पाउडर
2 टेबलस्पून बादाम कटे हुए

विधि
- चॉकलेट मावा बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर कड़ाही गर्म करें।
- पैन में खोया डालें और 5 से 7 मिनट तक आपको इसे चलाते हुए भूनना है।
- ये जब पिघलने लगे तो इसके अंदर चीनी, इलायची पाउडर और गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स करें। इन्हे 4-5 मिनट तक चलाते हुए और भूनें।
- जब मावा पूरी तरह से जम जाए तो आंच बंद कर लें।
- इसके बाद एक थाली या प्लेट में घी लगाए और ऊंगलियों से चारों ओर फैला लें।
- कड़ाही में से मावे का आधा हिस्सा निकालकर थाली में एक समान फैला लें।
- बाकी बचे मिक्सचर में आपको कोको पाउडर डालकर मिलाना है।
- अब कोको मिक्सचर को थाली में रखी बर्फी के मिक्सचर के ऊपर डालकर फैलाएं।
- इसके ऊपर कटे हुए बादाम डालें और हाथेलियों से या हल्के हाथों से दबाएं ताकि सादी और चॉकलेट मिक्स बर्फी आपस में चिपक जाएं.
- अब बर्फी को 2 घंटे फ्रिज में रख दें।
- तय समय के बाद इसे फ्रिज से निकालें और चाकू से चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- सावधानी से टुकड़ों को प्लेट से निकालकर दूसरे बर्तन में रखें।
- चॉकलेट बर्फी तैयार है।

Related News