कई बार कई बच्चे बेहद ही दुर्लभ बिमारियों से पीड़ित होते हैं जिन्हे देख कर ही कई माँ बाप उन्हें छोड़ देते हैं। अफ्रीकन कंट्री रवांडा की रहने वाली बजेनेजा लिबर्टा ने जब अपने बेटे को जन्म दिया तो वो उसकी शक्ल देख कर डर गई। उसका बीटा एलियन जैसा नजर आ रहा था। उसे देखते ही उसके पिता ने उस से रिश्ते तोड़ लिए। उसने बजेनेजा लिबर्टा को कह दिया कि अगर उसे अपने पति का साथ चाहिए तो बच्चे क छोड़ना पड़ेगा लेकिन महिला ने अपने बच्चे का साथ नहीं छोड़ा।

पति द्वारा छोड़ देने के बाद वह अपने बेटे को लेकर इधर उधर भटकती रही। इसके बाद उस बच्चे की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद से कई हाथ उसकी मदद के लिए आगे आए। ; अब ऑनलाइन कम्युनिटी ले जरिये लोगों ने बजेनेज़ा के बच्चे के इलाज के लिए करोड़ों रुपए जमा कर लिए हैं। पिता ने जिसे शैतान समझ कर छोड़ दिया था अब दुनिया उसकी मदद कर रही है।

पति के छोड़े जाने के बाद महिला अकेले ही अपने बेटे के इलाज के लिए पैसे जमा कर रही है। डॉक्टर्स को भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर बच्चे का हाल ऐसा क्यों है। महिला ने ऑनलाइन अपनी दुःख भरी स्टोरी शेयर की थी, इसके बाद कई लोग उसकी मदद के लिए आगे आए। महिला ने बताया कि उसके पति को ऐसा लगता है कि उनका बेटा शैतान का रूप है। इसलिए उसे भी अपने बेटे को छोड़ देना चाहिए लेकिन महिला ने ऐसा नहीं किया।

Afrimax English को दिए इंटरव्यू में बजेनेजा ने बताया कि उसने पहले भी कई बच्चों को जन्म दिया लेकिन उसके किसी बच्चे का ऐसा हाल नहीं हुआ। डॉक्टर्स भी नहीं बता पा रहे हैं कि उसके बेटे का ऐसा हाल कैसे हो गया है? लेकिन अब लोगों द्वारा मदद के लिए आगे आने के बाद उसे उम्मीद है कि उसके बेटे का ठीक से इलाज हो जाएगा और वो अच्छा हो जाएगा।

Related News