इंटरनेट डेस्क। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लागू करने का ऐलान किया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं हर साल 12 हजार रुपए यानी हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेगा।

खबरों के अनुसार, दिल्ली सरकार में वित्ती मंत्री आतिशी ने इस संबंध में जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना इस साल सितंबर-अक्तूबर महीने तक लागू हो जाएगी। उन्होंने ये बताया कि लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता हटने के बाद इस योजना को अधिसूचित किया जाएगा।

यानी दिल्ली की महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए अभी लगभग 6 महीने से ज्यादा का इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए।

PC: fortuneindia

Related News