आज अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर सोने में गिरावट देखी जा रही है। 14 मई या​नी आज सोना 73 रुपए सस्ता हो गया है। ऐसे में 10 ग्राम सोना महज 47365 रुपए में खरीद सकते हैं।

सुबह 10.15 बजे यह 73 रुपये यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 47365 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। अगस्त डिलीवरी वाला सोना भी 73 रुपये की गिरावट के साथ 47869 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी की कीमतों में भी आज ​गिरावट

आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह 10 बजे के करीब जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 103 रुपए प्रति किलो की गिरावट के साथ 70370 रुपए पर ट्रेड कर रही थी।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का रेट 0.10 डॉलर यानी 0.01 फीसद की तेजी के साथ 1,824.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का भाव 3.65 डॉलर यानी 0.20 फीसद की टूट के साथ 1,823.07 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

Related News