दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। ग्रहों के हिसाब से व्यक्ति का हर दिन अलग होता है। उसी के आधार पर हम आपका 10 फरवरी 2021 का राशिफल लेकर आए हैं।

मेष राशि: आज का दिन आपके काम के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगी और आपके काम में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने प्रिय को अपने दिल की बात खुलकर बताएंगे जिससे वह काफी खुश होंगे और वह भी आपके प्रति प्रेम को जाहिर करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए ऐसे दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य से सफलता मिलेगी।

वृष राशि: आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगो को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने से धन लाभ होगा। आज परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आज वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। इस राशि के छात्रों की पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें,प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर बनेंगे।

मिथुन राशि: बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ा रुका हुआ पैसा मिल सकता है‌‌। अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है‌‌। किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहें। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं‌‌। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप ऐसा कोई काम कर सकते हैं, जिससे आपकी तारीफ होगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा और धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि: आज के दिन आप का पूरा ध्यान अपने परिवार पर रहेगा। धन कैसे बचे, यह सोचने पर आप समय लगाएंगे और इसका आपको लाभ मिलेगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े होंगे। आपके दांपत्य जीवन में तनाव की स्थितियां रहेंगी लेकिन आपको थोड़ा संयम रखना होगा। दांपत्य जीवन के साथ अब यदि आपके कैरियर की बात करें तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई समस्या हो सकती है और जो लोग किसी प्रकार के बिजनेस में शामिल हैं, उन्हें आज थोड़ा सावधान रहना चाहिए।


सिंह राशि: आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा| किसी काम को पूरा करने में आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। लवमेट एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे जिससे रिश्ते अच्छें होंगे। किसी काम को नए तरीके से करने की सोचेंगे। मंदिर में फल दान करें, सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कन्या राशि: नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है‌‌। सोच-समझ कर पैसा निवेश करें। खुद के लिए थोड़ा समय निकाल सकें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में आपका मन आपको सही दिशा दिखा देगा। आपके कामों की तारीफ होगी‌‌. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। पार्टनर से सहयोग मिलेगा‌‌. कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

तुला राशि: आज का दिन काम के सिलसिले में काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत का आपको अच्छा फल मिलेगा और आपके बॉस भी आपसे खुश नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बना रह सकता है। दांपत्य जीवन की बात की जाए तो आज आपको सुखद नतीजे मिलेंगे और आपके जीवन साथी से आपके संबंध बढ़िया बनेंगे। एक दूसरे को समझने में आसानी होगी जिससे दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में प्यार और अपनापन बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बहुत आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। घर और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी।

धनु राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अगर किसी नये काम की शरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

मकर राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो जायेगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे, जहां आपकी ड्रेस की काफी तारिफ होगी| आप अपने काम को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे, लेकिन उस विषय से जुड़े अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर बोल सकते हैं। आज संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी।घर से चंदन का तिलक लागाकर बाहर निकलें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको धन लाभ होगा और आपकी इनकम में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान काफी अच्छा रहेगा और आपका प्रिय आपके साथ कहीं समय बिताने की मांग करेगा। प्रेम जीवन के साथ यदि आपके काम की बात की जाए तो आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है और आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने से आपको परेशानियां हो सकती हैं। कुछ खर्चे बने रहेंगे।

मीन राशि: आज आपका दिन समान्य रहेगा। किसी काम से भागदौड़ अधिक होगी, जिससे आप थकान महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए आज वाणी पर संयम रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार करेंगे। आपको आसपास की हर चीज़ पर गौर करने की जरूरत है। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Related News