सर्दियों में कई तरह के मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन किया जाता है।इन्हीं में से एक है गाजर।
बता दे की गाजर का सेवन सर्दियों में सुपरफूड के रूप में किया जाता है।ये बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट होती हैं। सर्दियों में आप गाजर का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं।आप गाजर की फ्रेंच फ्राइज भी बना सकते हैं,
ये बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट होती है,साथ ही ये खाने में बेहद चटपटी और क्रिस्पी होती हैं।इन्हें बनाना भी बहुत आसान है।इन फ्रेंच फ्राइज को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। ये फ्रेंच फ्राइज बच्चों को बहुत ही पसंद आएंगी।
गाजर के फायदे
गाजर में विटामिन ए, डी, सी और बी6 होने के साथ साथ इसमें पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन और सोडयम होता है।सर्दियों में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है।


इसमें बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसमें विटामिन ए होता है,ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है।
इसमें कैल्शियम होता है,ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और इसका सेवन करने से इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।ये सर्दी और जुकाम जैसे समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हृदय रोग से बचाने का काम करते हैं।
इसमें फाइबर होता है।ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है साथ ही ये कब्ज और अपच की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
आइये इस आर्टिकल के जरिये जानते है की आप इन्हें घर पर कैसे बनाए

गाजर की फ्रेंच फ्राइज की सामग्री
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 से 3 गाजर
तेल
1 चम्मच कॉर्न स्टार्च
नमक स्वादअनुसार

गाजर की फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि
स्टेप – 1
सबसे पहले 2 से 3 गाजर लें।इन्हें पतला-पतला काट लें।इसके बाद इन्हें उबले हुए पानी में 3 मिनट के लिए उबाल लें।
स्टेप – 2
इन्हें हल्का पकने दें।इसके बाद इन्हें पानी से निकालकर ठंडा होने दें। एक बाउल में एक चम्मच कॉर्न स्टार्च लें।इसमें एक चौथाई चम्मच काली मिर्च डालें।
स्टेप – 3
इसमें स्वादअनुसार नमक डालें।इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं।अब उबली हुई गाजर को इस मिश्रण में कोट करें।
स्टेप – 4
अब एक पैन में तेल गर्म करें. इन्हें गर्म तेल में फ्राई करें। इसके बाद आप इन्हें टोमेटो सॉस के साथ परोस सकते हैं।

Related News