लाइफस्टाइल डेस्क। प्याज में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जिस कारण प्याज का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में प्याज का सेवन करने पर लू लगने की समस्या भी दूर रहती है, लेकिन दोस्तों गर्मियों में प्याज का अधिक सेवन करना कई बार हमारे लिए नुकसानदेह भी साबित हो जाता है। आज हम आपको गर्मियों में प्याज का अधिक सेवन करने से होने वाले स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार प्याज में फ्रुक्टोस नामक तत्व की अधिकता पाई जाती है जिस कारण गर्मियों में प्याज का अधिक सेवन करने से पेट में गैस या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है।

2.दोस्तों प्याज में पोटेशियम तत्व अधिक होता है, जिस कारण गर्मियों में प्याज का अधिक सेवन करने पर सीने में जलन की शिकायत होने लगती है।

3.दोस्तों गर्मियों में गर्भवती महिलाओं को भी प्याज का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि प्याज का अधिक सेवन करने पर गर्भवती महिलाओं को खट्टी डकार, सीने में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Related News