जीवन में हम सभी चाहते हैं कि हमें कामयाबी मिले और किसी तरह की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके लिए मेहनत करना भी जरूरी है। लेकिन कई बार मेहनत करने के बाद भी वो फल नहीं मिल पाता है जिसकी हम आशा करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा उपाय लेकर आए हैं जिस से आपके जीवन की परेशानियों का अंत हो सकता है। अगर आप भी इन सब परेशानियों से निकलना चाहते हैं तो इसके लिए चांदी का छल्ला मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस से जुड़े नियम।

यूं धारण करें चांदी का छल्ला

- चांदी का छल्ला बिना जोड़ का होना चाहिए, इसे अंगूठे में पहना जाना चाहिए। महिलाओं को इसे बाएं हाथ में और पुरुषों को दाएं हाथ में धारण करना चाहिए। ये चाँद का कारक है।

- चांदी का छल्ला धारण करने से सूर्य और शनि की स्थिति मजबूत होती है। इससे भाग्य भी मजबूत होता है। इस से आपको राहु दोष से भी मुक्ति मिलेगी।

- ज्योतिषीयों के अनुसार व्यक्ति के हाथ का अंगूठा शुक्र ग्रह का कारक माना गया है। चांदी चंद्र ग्रह की कारक मानी जाती है। कुंडली में शुक्र की स्थिति शुभ न होने पर चांदी का छल्ला अंगूठे में धारण किया जाता है। इस से आपको सभी तरह की परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।

- धार्मिक मान्यता है कि चांदी का छल्ला धारण करने से बुध ग्रह ठीक हो जाता है. क्योंकि बुध और शुक्र में मित्रता का भाव होता है और बुध दोष के खत्म होने से नौकरी-व्यापार में सफलता मिलती है।

Related News