इंटरनेट डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की माँ लक्ष्मी हिन्दू धर्म की एक प्रमुख देवी हैं। वो भगवान विष्णु की पत्नी हैं और धन, सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। दीपावली के त्योहार में उनकी गणेश सहित पूजा की जाती है।

गायत्री की कृपा से मिलने वाले वरदानों में एक लक्ष्मी भी है। जिस पर यह अनुग्रह उतरता है, वह दरिद्र, दुर्बल, कृपण, असंतुष्ट एवं पिछड़ेपन से ग्रसित नहीं रहता। आज हम आपको धन की देवी माँ लक्ष्मी जी के कुछ ऐसे मंत्रो के बारे में बता रहे है जिनका नियमित रूप से जाप करने पर आपको कई लाभ मिलेंगे।

इस मंत्र के द्वारा मां लक्ष्मी को अक्षत समर्पण करना चाहिए

अक्षताश्च सुरश्रेष्ठ कुंकुमाक्ताः सुशोभिताः |

मया निवेदिता भक्त्या गृहाण परमेश्वरि ||

ॐ महलक्ष्म्यै नमः | अक्षतान समर्पयामि ||

मां लक्ष्मी की पूजा में इस मंत्र के द्वारा उन्हें जल समर्पण करना चाहिए

मन्दाकिन्याः समानीतैर्हेमाम्भोरूहवासितैः | स्नानं कुरूष्व देवेशि सलिलैश्च सुगन्धिभिः ||

ॐ महालक्ष्म्यै नमः स्नानं समर्पयामि |

इस मंत्र के द्वारा मां लक्ष्मी का आवाहन करना चाहिए

सर्वलोकस्य जननीं सर्वसौख्यप्रदायिनीम |

सर्वदेवमयीमीशां देवीमावाहयाम्यहम् ||

ॐ तां म आवह जातवेदो लक्ष्मीमनपगामिनीम् | यस्यां हिरण्यं विन्देयं गामश्वं पुरुषानहम् ||

Related News