मच्छर गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। इन दिनों जो लोग मच्छरों से ज्यादा काटते हैं, वे जानते हैं कि मच्छरों की आंत छोटी नहीं होती है। कई लोगों की नींद में मच्छर खलल डालने के अलावा डेंगू, मलेरिया जैसी कई जानलेवा बीमारियां भी दे सकते हैं। यदि आप इन मच्छरों से परेशान हैं, तो आप उन्हें घर से बाहर निकालने के लिए कई उपकरणों, कॉइल्स पर पैसे उड़ा रहे होंगे, मगर कभी-कभी ये भी काम नहीं करेंगे। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं। इन उपायों से आप घर से मच्छरों को भगा सकते हैं।

* आपकी जानकारी के लिए बता दे की, सबसे पहले नीम के तेल में कपूर मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। जिसके बाद इस मिश्रण को तेजपत्ते पर स्प्रे करें और तेज पत्ते को जला दें। तेजपत्ते का धुआं स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह से हानिकारक नहीं होता है और इस धुएं के प्रभाव से घर के सभी मच्छर भाग जाएंगे।

* सरसों के तेल में अजवाइन का पाउडर मिलाकर गत्ते के टुकड़ों को गीला करके कमरे में ऊंचाई पर रख सकते हैं. जिसके पास मच्छर भी नहीं आएंगे।

* रात को सोते समय नीम के तेल में कपूर मिलाकर कुछ दूरी पर दीपक जलाएं, इससे भी आपको मच्छर नहीं आएंगे।

नारियल का तेल, नीम का तेल, लौंग का तेल, पुदीना का तेल और नीलगिरी का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर एक बोतल में रख लें। जिसके बाद इसे रात को सोते समय त्वचा पर लगाएं और चैन की नींद सोएं। जी हां यह तरीका बाजार की क्रीम से ज्यादा असरदार है और इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा।

Related News