वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि आपको अपना घर और कमरे किस दिशा में बनाने चाहिए और किस दिशा में नहीं। इसके अलावा कौनसी वस्तु किस दिशा में रखनी चाहिए इस बारे में भी जानकारी दी गई है।

वास्तु के नियमों को यदि फॉलो किया जाए तो घर में सकारात्मकता आती है और पैसा भी बरसता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में खिड़की आपको किस दिशा में बनानी चाहिए। इस से कभी धन की कमी नहीं होती है।

हम आपको बता दें कि खिड़की को हमेशा उत्तर दिशा में ही बनाना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस दिशा में खिड़की बनाने से क्या होता है।

उत्तर दिशा को सकारात्मक ऊर्जा की दिशा भी माना जाता है। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा कहा जाता है। इस दिशा में खिड़की का निर्माण करने से आपके घर, कार्यालय, भवन पर भगवान कुबेर की कृपा बनी रहती है और आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

इसलिए उत्तर दिशा में खिड़कियाँ बनाना अच्छा होता है और इन खिड़कियों को प्रतिदिन थोड़ी देर के लिए खोलना चाहिए।

Related News