दोस्तों, क्या आपने कभी शादी के दिन दुल्हन और दूल्हे को सज-संवरकर कर सड़क पर दौड़ लगाते हुए देखा है। मुझे पता है आप ने ऐसा नजारा कभी नहीं देखा होगा। लेकिन 24 नवंबर को बैंकॉक की सड़कों पर करीब 300 से अधिक दुल्हने शादी के जोड़े में दौड़ लगाती हुई नजर आईं।

इतना ही नहीं इन दुल्हनों के साथ उनके दूल्हे भी सूट-बूट में दौड़ रहे थे। किसी ने अपनी दुल्हन को गोद में उठा रखा था तो किसी ने उसे अपनी पीठ पर। सभी एक दूसरे को हराने में लगे हुए थे। बता दें कि बैंकॉक में प्रति वर्ष रनिंग ऑफ ब्राइड्स रेस का आयोजन किया जाता है। इस रेस में शादी के ब्राइडल गाउन में दुल्हनें और उनके दूल्हे 3 किमी तक दौड़ लगाते हैं। इस रेस को जो भी जोड़ जीत जाता है, उसे हनीमून का पैकेज और एक बड़ा इनाम दिया जाता है।

इस रेस की खासियत यह है कि केवल शादी के जोड़े ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं। लड़कियां ब्राइडल गाउन पहनकर तथा लड़के सूट-बूट में पूरी तरह से तैयार होते हैं। रेस के विजेता की शादी शाही अंदाज में करवाई जाती है। इतना ही नहीं मालदीव और जापान के सप्पोरो में हनीमून का पैकेज दिया जाता है। बता दें कि विजेता जोड़े को करीब 60,400 डॉलर का इनाम दिया जाता है।

Related News