कई बार हमे लगता है कि अगर हम अगर सुबह का नाश्ता नहीं करेंगे तो हम एक दम फिट और कैलरी के साथ-साथ वजन घटाने में भी कामियाब रहेंगे। जिसके चलते कई लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते है। भारी मेहनत और वर्कआउट के बाद भी हम सुबह खाने में कुछ नहीं कहते है। लेकिन क्या आप जानते है की इससे आपका वजन और कैलोरी घटने के साथ ही साथ आपके सेहत पर भी इसका बुरा असर पद रहा है। इससे को कई बीमारियां भी हो सकती है।
तो आज हम आपको बता रहे है कि सुबह नाश्ता नहीं करने से कौनसी बीमारी आपको हो सकती है।

- सुबह का नाश्ता नहीं करने से आपको टाइप 2 डायबीटीज होने का खतरा तीन गुना बढ़ सकता है और इससे आप मोटापे का शिकार भी हो सकते है।

- भूख लगने के साथ ही आपको इरिटेशन और गुस्सा जैसी परेशानियां धीरे धीरे बढ़ने लगती है। इसके साथ ही आपको चक्कर - चक्कर और सिर दर्द की परेशानी हो सकती है।

- सुबह का नाश्ता नहीं करने से एसिडिटी की समस्या भी होने लगती है। अगर आप ऑफिस में लगातार बैठने का काम करते है तो सुबह का नश्ता नहीं करने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

- कई बार तो लगातार नाश्ता नहीं करने से मुँह से बदबू भी आना शुरू हो जाती है। इससे आपकोदांतो से संबंधित परेशानियां भी हो सकती है।

- अगर आपकी सोच यह है कि सुबह नाश्ता नहीं करने से आपका वजन कम हो सकता है तो आप गलतफैमी का शिकार है। इसी मोटापा कम नहीं बल्कि ज़्यादा बढ़ जाता है।

Related News