याददाश्त बढ़ाने वाली दवाओं में ब्राह्मी का नाम शामिल है। बता दे की, इसे कई नामों से जाना जाता है जैसे- सफेद चमनी, सौमलता, नीरब्राह्मी, जलाब्राह्मी और जलवरी आदि। इसका वैज्ञानिक नाम बकोपा मोननेरी है। शरीर से विषैले तत्वों को दूर करती है, कफ में लाभकारी, रक्त शोधन में सहायक, चर्म रोगों में लाभकारी और हृदय की दुर्बलता में लाभकारी है। अब हम आपको इसके सेवन के फायदे बताते हैं।

बता दे की, हाई ब्लड प्रेशर में इसके रस और शहद का सेवन फायदेमंद होता है। स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए ब्राह्मी चूर्ण, काली मिर्च, बादाम की गिरी का मिश्रण सुबह-शाम सेवन करना चाहिए। यदि आपको शरीर में जलन महसूस हो रही है तो इसका पाउडर और धनिया रात को पानी में भिगो दें। सुबह शौचालय से निवृत्त होकर इस मिश्रण को खूब मथें और छानकर पी लें।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, यदि नींद ठीक से नहीं आती है तो इसके चूर्ण को गाय के दूध के साथ लेने से लाभ होता है। गंजेपन और बालों के झड़ने से पीड़ित लोगों को इसके चूर्ण का एक महीने तक नियमित सेवन करना चाहिए, लाभ होगा।

नोट- यदि आप ब्राह्मी का सेवन करने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related News