इंटरनेट डेस्क। फैैैैशन आए दिन बदलता है। हर कोई अपने फेवरेट स्टार से फैशन के ट्रैंडी टिप्स लेना पसंद करता हैं, अधिकतर लड़कियां बॉलीवुड दीवाज के फैशन को फॉलो करती हैं, देखा जाए तो इन दिनों दीवाज में क्रॉप टॉप का क्रेज खूब देखा जा रहा है।

चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न बॉलीवुड दीवाज हर के साथ क्रॉप टॉप पहनी नज़र आती है। लेकिन इन दिनों उनके वैस्टर्न वियर में भी क्रॉप टॉप का क्रेज देखने को मिल रहा हैं। बॉलीवुड दीवाज के लिए क्रॉप टॉप लेटेस्ट ट्रैंड बन चुका है। जींस, स्कर्ट, जंपसूट अन्य वैस्टर्न कपड़ों के साथ क्रॉप टॉप को वियर किए दिखाई दे रही है।

अगर आप भी ट्रैडीशनल वियर पहनकर बोर हो चुकी है तो इस बार अपनी जींस, शॉर्ट्स या फ्लेयर्ड स्टाइल पेंट के साथ क्रॉप टॉप पहने और वैस्टर्न वियर में दिखें सबसे स्टाइलिश। लेकिन इन दिनों इस लेटेस्ट ट्रैंड को सबसे ज्यादा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा खूब फॉलो कर रही है। आज देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जन्म दिन है तो आज हम आपको उनके ड्रेसिंग सेंस के बारे में बताते है।

पिछले काफी समय से बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, ब्वॉयफ्रैंड निक के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका न्यूयोर्क में नज़र आई इस दैरान प्रियंका ने व्हाइट स्लीवलेस Midriff टॉप के साथ लाइट ब्राउन स्ट्रेप्स वाइड लेग्ड ट्राउजर पहना, जिसके साथ प्रियंका ने केट-आई सनग्लासेस और व्हाइट Moccasins फुटवियर्स पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया।

Related News