इंटरनेट डेस्क। सोते समय हर व्यक्ति कोई ना कोई सपना जरूर देखता है। यह सपना अच्छा और बुरा दोनों तरह का हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते है कि आपको जो भी सपना दिखाई देता है, उसका कोई मतलब जरूर होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सपने में भगवान और देवी-देवताओं का नजर आना एक अच्छा शगुन माना जाता है। हम आपको सपने में भोलेनाथ और उनकी चीज़ों जैसे शिव मंदिर, त्रिशूल जैसी इत्यादि चीज़ें देखे जाने का अर्थ बता रहे है -

सपने में शिवलिंग का दिखाई देना समस्याओं पर विजय, परेशानीयां समाप्त और धन लाभ होने का संकेत है। यह आपके लिए रोजाना शिवजी का ध्यान करने का एक सन्देश भी हो सकता है।

अगर आपको सपने में भोलेनाथ माता पार्वती के साथ दिखाई देते है तो इसका अर्थ है कि आपको नए अवसर प्राप्त होने वाले है। यह संकेत है कि जल्द ही आपको धन लाभ, यात्रा, भोजन और अनाज जैसी खुशखबरी मिल सकती है।

भगवान शिव के तांडव नृत्य को आक्रामकता और गुस्से का संकेत माना जाता है। लेकिन अगर आप अपने सपने में भोलेनाथ को यह नृत्य करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी समस्या जल्द ही हल हो जाएगी और आपको थोड़ा बहुत संघर्ष करने के बाद धन हासिल होगा।

सपने में मंदिर नजर आना आपकी बीमारियां दूर होने का संकेत होता है। लेकिन अगर आपको सपने में भोलेनाथ का मंदिर दिखाई देता है तो यह आपको होने वाली पुत्र प्राप्ति का संकेत हो सकता है।

सपने में महादेव का त्रिशूल नजर आने का संबंध आपके अतीत, वर्तमान और भविष्य से हो सकता है। यह इस बात का संकेत है कि आपको जल्दी ही आपकी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

अगर आपको सपने में भोलेनाथ के सिर पर विराजमान अर्धचंद्र दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आप जल्दी ही जीवन में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। इस सपने का संबंध आपकी शिक्षा से होता है।

Related News