गर्मी के मौषम में लोग ज्यादा बीमार पड़ते और ऐसे में सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। लेकिन गर्मी में एक बात का सबसे ज्यादा ध्यान रहके कि गर्म वातावरण में शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए क्या खाना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन गर्मियों में आपके सरीर को ठंडा रखेगा ह। हम सत्तू की बात कर रहे हैं।

आपको बता दे सत्तू भुना हुआ चना का आता होता है, इसे पानी में मिलकर नमक और निम्बू डालकर इसका शर्बत बनाते है, सत्तू में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फाइबर्स, सोडियम, आयरन, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। सत्तू का सेवन कई बीमारियों से निजात दिलाता है। यही वजह है कि खासतौर से यूपी, बिहार के लोग गर्मियों में सत्तू का रोजाना सेवन करते हैं।

सत्तू की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडा रखता है। सत्तू पीने से शरीर का तापमान तो कंट्रोल में रहता ही है साथ ही पेट की बीमारियों से भी बचाव होता है। इसका सेवन आपको गर्मियों में लू लगने से बचाएगा ।

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उनके लिए सत्तू का सेवन बेहद फायदेमंद है। अगर आप रोजाना सत्तू का सेवन करते हैं तो पूरे दिन शरीर को एनर्जी मिलती रहती है।

Related News