महिलाओं के सोलह श्रृंगार में शामिल बिंदी को ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं अपने माथे पर लगाती हैं। माथे की बिंदी महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने के अलावा उनकी सेहत का भी खास ख्याल रखती है।


आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि माथे पर बिंदी लगाने के क्या क्या फायदे होते हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

एकाग्रता बढ़ती है:- दोनों भौंहों के बीच जिस केंद्र पर बिंदी लगाई जाती हैं उसी केंद्र पर आकर शरीर की सभी नसें एक साथ मिलती हैं। बिंदी लगानेवाली इस जगह को अग्नि चक्र के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए बिंदी लगाने से एकाग्रता बढ़ती है और मन शांत रहता है। इसके अलावा बिंदी लगाने से टेंशन और तनाव से भी राहत मिलती है।

चेहरे पर झुर्रिया: अगर आपके चेहरे पर रिंकल्स आने शुरू हो गए हैं तो आपको बिंदी लगाने की आदत डाल लेनी चाहिए। इससे एजिंग की प्रोसेस स्लो हो जाती है। दरअसल, बिंदी फेस की मसल्स को मजबूत करती है, जिससे रिंकल्स आने की प्रोसेस स्लो हो जाती है।

सिरदर्द से राहत: माथे के इस बिन्दु को मसाज करने से सिरदर्द से तुरन्त राहत मिलती है, क्योंकि इससे नसों और रक्त कोशिकाओं को आराम मिलता है।

मन को शांति: भौंह के बीच का ये हिस्सा बेहद संवेदनशील होता है तनाव होने पर हमारा यही हिस्सा दुखने लगता है। बिंदी इसको शांत करके क्षति को पूर्ण करने में मदद करती है।

अनिद्रा से राहत:- अगर आपको अच्छी नींद नही आती है तो बिंदी लगाने से आपको फायदा हो सकता है। बिंदी बॉडी के अपर पार्ट को शांत बनाए रखने में हेल्प करती है। दरअसल, माथे पर ऐसी मसल्स होती हैं, जिन पर बिंदी लगाने से वह रिलैक्स हो जाती है।

Related News