अपनी सेहत को अच्छी रखने के लिए हम ताकत वाली चीजों का सेवन करते हैं। किशमिश भी शरीर के लिए बेहद ही गुणकारी होती है। पानी में किशमिश भिगोकर उसका सेवन किया जाए तो वह शरीर को दोगुना फायदा पहुंचाता है।

आइये जानते है किशमिश का पानी पीने के फायदे के बारे में:

1. एसिडिटी

बहुत से लोगों को को एसिडिटी की समस्या होती है, उन्हें भी इस पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर्स पेट की सफाई करके गैस से छुटकारा दिलाते हैं।

2. खून की कमी

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उनके लिए यह पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं। लौह तत्वों के अलावा इसमें बी-कॉम्प्लेक्स भी होने के कारण शरीर इसे अच्छी प्रकार से अवशोषित कर पाता है।

3.थकान और कमजोरी

सारा दिन कामकाज करने की वजह से थकान होती है तो हर रोज सुबह इस पानी का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है।

4.आखों की रोशनी बढ़ती है।
भीगे हुए किशमिश को उसी पानी में चम्मच से अच्छी तरह मैश कर लें और किशमिश समेत पानी को पी ले। विटामिन ए की कमी पूरी करने के कारण भी यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

5.ताकत बढ़ाएगी किशमिश
अगर यदि आप दुबले पतले है तो शायद आप के लिए ये तरीका कारगर हो सकता है और शायद आपको पता भी नही होगा की किशमिश आपके शरीर में पाचन क्रिया को नियमित करता है जिससे आपको भोजन के सभी पोषण मिलते हैं। इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है।इसके लिए आप को सुबह नाश्ते में केला और दूध खाने के बाद किशमिश भी खाना चाहिए और ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको बदलाव दिखेगा।

Related News