ड्राईफ्रूट सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। इन्हे हम भिगो कर खाया जाए तो इस से ये और अधिक फायदा पहुचाएंगे। अगर आपको अक्सर थकान महसूस होती है तो आपको भीगे हुए ड्राई फ्रूट खाने चाहिए।

भीगे अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये आपके बॉडी से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। ये ब्रेन को ताकत देता है और ये शारीरिक थकान को भी दूर करता है।

अंजीर में मैंगनीज, जिंक,आयरन, मैग्नीशियम जैसे ढेरों पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं। इन्हे भीग कर खाने से इनके फायदे और अधिक बढ़ जाएगा। अंजीर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को तेजी से पूरा करती है। ये हड्डियों और दिल के लिए भी फायदेमंद है।

भीगे बादाम एंटी-ऑक्सीडेंट्स का खजाना होते हैं। ये बॉडी को ताकत देने के साथ साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और दिल को दुरुस्त रखते हैं। बादाम में विटामिन बी17 और फॉलिक एसिड होते हैं।

छुहारे शरीर को ताकत देते हैं और भरपूर एनर्जी देते हैं। इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होती है। हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। श्वास रोग से ग्रस्त लोगों के लिए भी ये बेहद फायदेमंद होता है।

Related News