मुकेश अंबानी और नीता अंबानी देश ही नहीं पूरे एशिया के सबसे अमीर दंपत्ति हैं। अपने कमाल के बिजनेस सेंस के अलावा मुकेश अंबानी अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी काफी चर्चित हैं। शान-ओ-शौकत से जीने वाले मुकेश अंबानी अपनी लाइफ में कुछ बातों से कभी समझौता नहीं करते हैं। आइए देखें क्या हैं वो 5 बातें:


1. मुकेश अंबानी अपनी डाइट को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं।

2. मुकेश अंबानी ने जीवन में कभी शराब को हाथ नहीं लगाया है।

3. वह रोजाना सुबह 5 से 5.30 के बीच उठ जाते हैं। फ्रेश होने के बाद वह सबसे पहले जिम जाते हैं उसके बाद दिनचर्या शुरू करते हैं।

4. मुकेश अंबानी ने सालों से एक आदत बना रखी है कि वह जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो मां का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। वह हमेशा मां कोकिलाबेन के पैर छूकर ही काम पर निकलते हैं।

5. देश के नंबर एक उद्योगपति होने के नाते टाइम मैनेजमेंट मुकेश अंबानी के लिए एक चुनौती जरूर है। लेकिन वह चाहे कितने भी बिजी हों और चाहे कितना भी काम हो, संडे को वह पूरा समय परिवार के साथ ही बिताते हैं।

Related News