इंटरनेट डेस्क। क्या आपको पता है कि मिट्टी का उपयोग करके भी अपने चेहरे की खूबसूरत को बढ़ाया जा सकता है? आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने में बहुत ही उपयोगी है। इसका चेहरे पर उपयोग करने से इसकी चमक बढ़ जाती है।

आप इसका फेस पैक के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको कपूर और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाना होगा। आप एक कटोरी में दो टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी पाउडर डालकर इसमें एक चुटकी कपूर पाउडर और गुलाबजल की कुछ बूंदें डाल लें।

अब आप इस फेस पैक को दस मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। इसके बाद चेहरे का पानी से धो लें। आप इसका 10 से 15 दिन में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका उपयोग करने ये चेहरे की चमक बढ़ जाएगी। त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

PC: healthshots, freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News