इंटरनेट डेस्क। तुलसी, दही और मूंग हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। क्या आपको पता है इन तीनों चीजों से हमारी चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ाया जा सकता है? आज हम आपको इन तीनों चीजों से फेस पैक बनाने का आसान तरीका बनाने जा रहे हैं।

इसके लिए आप मूंग की दाल को दो घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद दही में मूंग दाल मिलाकर इसे मिक्सी में पीस लें। अब आप इसमें तुलसी का रस मिला लें। इसमें आप तुलसी की जगह आप पुदीने का रस या हरे धनिए का रस भी मिला सकते हैं।

अब आप इसका उपयोग करने से पहले चेहरे को धोकर साफ कर लें। इसके बाद इस फेस पैके को चेहरे पर तीन मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। सर्दी के मौसम में इसका उपयोग करने से चेहरे पर गजब का निखार आता है। आपको आज ही इसका उपयोग कर लेना चाहिए।

PC: jagran, freepik

Related News