इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम मेें आप घर में रखी चीजों से भी अपनी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते है। आज आपको घर की चीजों से बने एक फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। मलाई सेहत ही नहीं, त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है।

आप इसका फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर गजब का निखार ला सकते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में मलाई डालकर इसमें थोड़ी हल्दी, गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाना होगा। अब आप इस फेस पैक का चेहरे पर उपयोग करें। इससे चेहरे पर दमकता निखार आ जाएगा।

आप इससे लेकर हल्के हाथों से मसाज करने के बाद आप इसे ठंडे पानी से धो लें। स्किन को ग्लोइंग बनाने में ये बहुत ही उपयोगी है। आपको आज ही घर पर इसका उपयोग कर लेना चाहिए।

PC: freepik , jagran, healthshots

Related News